फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala: घायल दोनों साथियों का ऑपरेशन सफल, हालत खतरे से बाहर, वार्ड के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई

Tue, 31 May 2022 08:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि वार्ड के बाहर अब अधिकारियों ने पांच मुलाजिमों को तैनात किया है। दोनों के पास परिवार वालों के अलावा किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धू मूसेवाला के साथ उनकी थार में सवार होकर जाते समय गोलियों की बौछार में घायल गुरप्रीत सिंह और गुरिंदर सिंह की लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला का पैतृक गांव मूसा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, अस्पताल में दाखिल उनके दोनों साथियों की सुरक्षा कड़ी की गई है। जिस वार्ड में दोनों दाखिल हैं, उसके बाहर पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


उधर, पुलिस के सीनियर अधिकारी अस्पताल में कुछ समय बाद चक्कर लगा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था चेक कर रहे हैं। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। डीएमसी अस्पताल चौकी प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि गुरिंदर और गुरप्रीत का ऑपरेशन सफल हो चुका है। दोनों को ऑपरेशन थियेटर के साथ वाले वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। 

दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि वार्ड के बाहर अब अधिकारियों ने पांच मुलाजिमों को तैनात किया है। दोनों के पास परिवार वालों के अलावा किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। न तो दोनों को किसी दोस्त से मिलने दिया जा रहा है और न ही किसी और से। 
विज्ञापन


सिर्फ डॉक्टर अंदर जा रहे हैं या फिर उनके पारिवारिक सदस्यों में माता-पिता और भाइयों को ही इजाजत मिली है। सतनाम सिंह ने बताया कि सीनियर पुलिस अधिकारी अस्पताल में चक्कर लगाकर जाते हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का निर्देश दिया है। बाकी अपने स्तर पर भी लगातार जांच की जा रही है और किसी मुलाजिम को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें