फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: ईश्वर सिंह बने एडीजीपी कानून-व्यवस्था, वरिंदर कुमार को विजिलेंस ब्यूरो का जिम्मा

Tue, 31 May 2022 07:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राज्य के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पंजाब स्टेट विजिलेंस कमिशन एक्ट 2020 के सेक्शन 24 के तहत गठित कमेटी की सिफारिशों के आधार पर वरिंदर कुमार को ईश्वर सिंह की जगह विजिलेंस ब्यूरो का चीफ डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी वरिंदर कुमार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का चीफ डायरेक्टर नियुक्त किया है। अब तक इस पद पर ईश्वर सिंह तैनात थे। 1993 बैच के ईश्वर सिंह को जनवरी 2022 में विजिलेंस ब्यूरो का चीफ डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। इस बीच, सरकार ने ईश्वर सिंह को एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन

राज्य के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पंजाब स्टेट विजिलेंस कमिशन एक्ट 2020 के सेक्शन 24 के तहत गठित कमेटी की सिफारिशों के आधार पर वरिंदर कुमार को ईश्वर सिंह की जगह विजिलेंस ब्यूरो का चीफ डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

जसप्रीत तलवार को प्रिंसिपल सेक्रेटरी स्कूल शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार
पंजाब सरकार ने उच्च शिक्षा एवं भाषाएं की प्रिंसिपल सेक्रेटरी जसप्रीत तलवार को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ प्रिंसिपल सेक्रेटरी स्कूल शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी स्कूल शिक्षा का पद काफी समय से खाली था। इसके साथ ही जसप्रीत तलवार के पास पहले की तरह महानिदेशक मगसीपा का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें