चंडीगढ़ में आशियाना बनाने का सपना देखने रहे लोगों के लिए गुड न्यूज। टूबीएचके स्कीम के तहत फ्लैट लेने का अभी एक और मौका है। सेक्टर-51 की सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत 150 टूबीएचके फ्लैट्स का ड्रा 30 जुलाई को निकाला जाना है लेकिन इसके बावजूद अभी भी जो आरक्षित कैटगरी के लिए फ्लैट्स रिजर्व रखे थे उनमे से 19 फ्लैट्स के लिए आवेदन नहीं आए हैं। ऐसे में बोर्ड ने इन रिजर्व कैटगरी के तहत आवेदन करने का अंतिम मौका दिया है।
बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस का कहना है कि 18 जुलाई तक रिजर्व कैटगरी के तहत आवेदन किया जा सकता है। बोर्ड के अनुसार अगर फिर भी किसी कैटगरी के तहत कोई फ्लैट खाली रह जाता है तो उसे जनरल स्कीम के तहत शिफ्ट कर दिया जाएगा जबकि बोर्ड ने पहले ही 200 फ्लैट्स में से 50 फ्लैट्स एश्योर्ड कोर्ट के तहत ड्रा निकाल दिया है। अब 150 फ्लैट्स का ड्रा निकाला जाएगा। हर फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस 69 लाख रुपये तया किया गया है।
बोर्ड के अनुसार एससी, रक्षाकर्मी, बीसी, रिटायर्ड कर्मचारी, दिव्यांग और बोर्ड कर्मचारियों की कैटेगरी के लिए कुल 45 फ्लैट रखे गए थे जिनमे से 29 के आवेदन फार्म आए है जबकि 3 ने आवेदन के बाद फार्म वापस ले लिया।
किस कैटगरी में कितने फ्लैट अभी बाकी है
कैटगरी--------------कितने बचे
अनुसूचित जाति----------05
रक्षाकर्मी----------------03
पिछड़ी जाति------------06
रिटायर्ड कर्मचारी ------कोई नहीं
दिव्यांग----------------04
बोर्ड कर्मचारी-----------01
कुल------------------19
नोट.. उक्त कैटगरी के तहत अभी भी एचडीएफसी और एसबीआई बैंक से ब्रोशर खरीदा जा सकता है। ब्रोशर की कीमत दो हजार रुपये तय किया गया है।