पुडा मुलाजिमों ने अपने संघर्ष को तेज करते हुए शुक्रवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। इस दौरान पांच मुलाजिम भूख हड़ताल पर बैठे। दोपहर में मुलाजिमों ने मैनेजमेंट के खिलाफ रोष रैली की।
रैली में काफी संख्या में मुलाजिम शामिल हुए। पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी ने साफ किया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती हैं।
तब तक मुलाजिम पीछे नहीं हटेंगे। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह तय टाइम से मुलाजिम ऑफिस पहुंचे। फिर धरनास्थल पर अरदास कर पांच मुलाजिमों को भूख हड़ताल पर बैठाया गया। इनमें महिंदर सिंह मलोआ, जरनैल सिंह, बलबीर मसीह, परगट सिंह एवं लज्जा सिंह शामिल थे।
फिर मुलाजिमों ने ऑफिस में काम शुरू किया। इस दौरान पुडा भवन आने वाले अधिकतर लोगों की सुनवाई हुई। जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
दोपहर के समय लंच टाइम में मुलाजिमों ने गेट रैली। इसके बाद फिर से मुलाजिम अपने काम में जुट गए। इस मौके पर कमेटी के को-कन्वीनर बलजिंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि मुलाजिमों ने कलम हड़ताल बंद कर दी। जबकि नियमित संघर्ष वैसे ही चलेगा। 17 जनवरी को मुलाजिम राज्यस्तरीय रोष रैली करेंगे।