फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: रास्ता न देने पर सुरक्षाकर्मियों ने ट्रक चालक को पीटा, विस अध्यक्ष ने माफी मांगी

Thu, 11 Aug 2022 11:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

उधर, प्रेस नोट जारी कर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि कार को गुरुवार देर शाम अमृतसर के कस्बा मानांवाला के पास एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
ट्रक चालक को पीटते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां के सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार को एक ट्रक चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। ट्रक चालक का आरोप है कि रास्ता नहीं देने पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे पीटा, जबकि स्पीकर की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि ट्रक ने स्पीकर के काफिले में चल रहे वाहन को टक्कर मारी थी। हादसे में संधवां बाल-बाल बचे। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद संधवां ने माफी मांगी और मामले की पुलिस जांच का आदेश दिया।

विज्ञापन


यह घटना गुरुवार शाम अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर स्थित अड्डा कस्बा मानांवाला की है। सड़क निर्माण की वजह से नेशनल हाईवे की एक लेन चालू थी और उस पर जाम था। ट्रक नंबर पीबी 06 वी 9813, पट्टी से टमाटर लोड कर ला रहा था। उसी समय संधवां का काफिला आ गया। विस अध्यक्ष के काफिले में चल रही पायलट गाड़ी लगातार हूटर बजाती रही लेकिन रास्ता नहीं मिला। इससे नाराज सुरक्षाकर्मियों ने ट्रक चालक की पहले केबिन के अंदर पीटा। इसके बाद उसे बाहर निकालकर सार्वजनिक रूप से उसकी पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किया बयान
विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां में बताया गया है कि ट्रक चालक ने उनकी कार में टक्कर मारी। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद सुरक्षाकर्मियों की ट्रक चालक से कहासुनी हो गई। इसके बाद हाथापाई हुई। इस घटना के बाद संधवां ने माफी मांगी और जांच का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चालक के लिए सड़क शिष्टाचार अपनाना अनिवार्य है। नियमों और कानूनों का पालन भी बहुत जरूरी है। सड़क पर किसी की जान लेने जैसी लापरवाही की जांच जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें