फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 पुलिस कमिश्नर सहित 7 अफसर इधर-उधर

Fri, 30 May 2014 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने लुधियाना और जालंधर के पुलिस कमिश्नरों सहित राज्य में दो दो आईएएस, तीन पीसीएस, पांच आईपीएस और एक पीपीएस अधिकारी का तबादला आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, राज्य सरकार ने लोकनाथ आंगरा को पीएपी जालंधर में आईजी नियुक्त किया गया है जबकि नरेश अरोड़ा को आईजी (ऑपरेशन) आर्म्ड विंग जालंधर तैनात किया गया है। आरके जायसवाल को लुधियाना में कमिश्नर होंगे और कुंवर विजय प्रताप सिंह को जालंधर में कमिश्नर पद सौंपा गया है। इनके अलावा वरिंदर पाल सिंह को एसएसपी रोपड़ और वरिंदर सिंह को कमांडेंट (दूसरी बटालियन) बहादुरगढ़ में तैनात किया गया है।

प्रवक्ता के अनुसार, उक्त पुलिस अधिकारियों के अलावा राज्य सरकार ने सिविल सेवा के कुछ अफसरों का भी तबादला कर दिया है। इसके तहत, जसकरन सिंह को मुक्तसर का डीसी बनाया गया है और विपुल उज्ज्वल को एडीसी मुक्तसर नियुक्त किया गया है। विनय बुबलानी को जंगे-आजादी मेमोरियल फाउंडेशन जालंधर को सीईओ लगाया गया है।
विज्ञापन


परमिंदरपाल सिंह अब ज्वाइंट सेक्रेटरी फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग के संयुक्त सचिव पद के साथ-साथ नोडल अफसर व रजिस्ट्रार यूआईडी प्रोजेक्ट भी होंगे। इकबाल संधू को फगवाड़ा का एडीसी, एसडीएम व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन तैनात किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें