फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें, बड़े स्तर पर होंगे तबादले, सूची तैयार

Mon, 12 Jan 2015 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विभागों के हजारों कर्मचारियों के तबादलों की सूची तैयार कर ली है। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मंजूरी के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विभागों के प्रभारियों को कर्मचारियों के तबादलों के लिए सात जनवरी तक मंत्रियों के सामने पेश होने के लिए कहा था। संभावना है कि सूची को अगले सप्ताह की शुरुआत में जारी कर दिया जाएगा। हरियाणा सरकार ने अभी तक आईएएस, आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों का तबादला किया था, जबकि शिक्षकों का तबादला मार्च माह के बाद किए जाएंगे।

सूची में विशेष तौर पर उन कर्मचारियों को शामिल किया गया है, जिन्हें एक ही जगह पर कई साल हो गए है। उधर, कर्मचारियों ने तबादले रुकवाने के लिए विधायकों और भाजपा नेताओं से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है। विभागों केप्रभारियों को प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए मुख्यमंत्री के सामने और तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के तबादले के लिए मंत्रियों से मिलने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


कर्मचारी सड़कों पर उतरेंगे
हरियाणा कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा का कहना है कि तबादला सूची जारी होने से कर्मचारियों में रोष बढ़ेगा। कर्मचारी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

ये तबादले राजनीतिक आधार पर किए जा रहे हैं, जबकि सरकार के पास कोई स्थायी तबादला नीति नहीं है। राज्य में कर्मचारियों की पहले से कमी है। इन तबादलों से सरकारी काम प्रभावित होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें