सिटी ब्यूटीफुल से इस वर्ष कैलाश मानसरोवर के लिए 35 यात्री जाएंगे। सभी यात्रियों को न्यालम में दो दिनों की ट्रैकिंग कराई जाएगी। दो हजार फुट की ऊंचाई पर चढ़ाकर उन्हें आगे यात्रा पर जाने दिया जाएगा। ट्रैकिंग का कारण यह है कि ऊंचाई पर चढ़ने वालों को उलटी और सिरदर्द की शिकायत न हो इसके लिए उन्हें तैयार किया जाएगा।
न्यालम समुद्रतल से 11 हजार फुट की ऊंचाई पर है जबकि कैलाश मानसरोवर 22 हजार फीट की ऊंचाई है। यात्रा की खास बात यह होती कि यदि किसी भी यात्री को तबीयत खराब होती है और जान संकट में आने पर उन्हें एयर लिफ्ट किया जाएगा।
एक हजार किलोमीटर सड़क मार्ग से यात्रा के बाद 36 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा है। एक यात्री पर करीब 90 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का खर्च आएगा।
यह है यात्रा का शेड्यूल
16 जून चंडीगढ़ से काठमांडू
17 जून काठमांडू में भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन के बाद चाइना बार्डर कोदारी
18 जून न्यालम रात्रि विश्राम
19 जून न्यालम रात्रि विश्राम
20 जून डोंगवा
21 जून मानसरोवर
22 जून दारचन
23 जून मानसरोवर परिक्रमा
24 जून मानसरोवर परिक्रमा
25 जून मानसरोवर
26 जून डोंगवा
27 जून न्यालम
28 जून काठमांडू
29 जून को शाम में काठमांडू से नई दिल्ली
30 जून सुबह चंडीगढ़
कोट...
कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियां शुरू हैं। अभी 35 यात्रियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। 16 जून को यात्रा का शुभारंभ होना है और भी भक्त बढ़ने की संभावना है। 25 मई को सभी यात्रियों के साथ सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर में बैठक होगी। वहां सभी यात्रियों की एक दूसरे से जानपहचान के अलावा सभी यात्रियों को यात्रा के नियम भी बताए जाएंगे।
- नामदेव ढींगरा, प्रमुख, कैलाश मानसरोवर यात्रा संगठन, चंडीगढ़