हरियाणा के फतेहाबाद में एसएचओ प्रह्लाद सिंह बीच सड़क हाथ जोड़कर खड़े हो गए, जब उन्होंने एक बाइक पर चार सवारियां देखीं। दरअसल, फतेहाबाद जिला पुलिस ने ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अभियान शुरू कर रखा है। जिला डीएसपी सुभाष चंद्र और सदर एसएचओ प्रह्लाद सिंह वाहन चालकों को ट्रैफि नियमों के प्रति जागरूक कर रहे थे।
इस दौरान एसएचओ ने एक बाइक रुकवाई, जिस पर चलाने वाले के अलावा दो महिलाएं और एक बच्चा भी सवार थे। एसएचओ ने उसे देखकर हाथ जोड़ लिए और उसका चालान काटने की बजाय उसे फूल भेंट करके ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी।
इसी कड़ी में शनिवार को भूना कस्बा के नजदीक बस अड्डा चौक पर उप पुलिस अधीक्षक श्री दलजीत सिंह बैनीवाल ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाल लोगों को फूल देकर सड़क सुरक्षा के नियमों को उपयोग करने की जानकारी दी।
इस दौरान डीएसपी श्री दलजीत सिंह ने भूना के सरकारी कालेज मे एक कार्यक्रम के दौरान वहा पर उपस्थित छात्र व छात्राओं को कहा कि लोग अक्सर सड़क सुरक्षा को लेकर कानून का दुरूपयोग करते हैं।
अक्सर बहुत से लोग अपने दुपहिया वाहन चालक कभी भी अपने वाहन पर हेलमेट का उपयोग नहीं करते। गाड़ी के सभी कागजों को पूरा नहीं रखते, गाड़ी चालक गाड़ी चलाते वक्त अपनी गाड़ी में सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करते। जिसके चलते साल भर में कितने सड़क हादसे देखने को मिलते हैं।
सरकार ने इसी दृष्टि को देखते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर कानून में बड़े बदलाव किए हैं। जिसे हम सड़क सुरक्षा को लेकर आज लोगों को जागरूक करने को लेकर आग्रह कर रहे हैं।