फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य वीएन शर्मा ने नगर निगम आयुक्त को लिखा सुझाव पत्र कहा - रेहड़ी पर सामान बेचने वालों को जारी किया जाएं लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की टाऊन वेंडिंग कमेटी के सदस्य वीएन शर्मा ने नगर निगम आयुक्त को एक सुझाव पत्र लिखा है। इसमें ने उन्होंने कहा है कि कोविड-19 की वजह से जो गरीब लोग छोटा-मोटा काम करके अपनी जीविका चला रहे थे, उनका काम चौपट हो गया।
विज्ञापन

ऐसे में उनको अपनी जीविका के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रहीं हैं। इनमें से बहुत सारे गरीब लोगों ने रेहड़ियां किराए पर लेकर फल, सब्जियां, बेकरी का सामन तथा चप्पल इत्यादि सेक्टरों में बेचना आरंभ शुरू किया है लेकिन उनके लिए ऐसा करना आसान नहीं है। कभी नगर निगम का इन्फोर्समेंट दस्ता तो कभी पुलिस कर्मचारी उनका सामान उठा लेते हैं। उनके पास वैध लाइसेंस न होने के कारण उनकी रेहड़ी और सामान भी जब्त कर लिया जाता है। ऐसे बहुत सारी गरीब जनता ने उन्हें अनुरोध किया है कि यदि निगम की ओर से उनको लाइसेंस दे दिया जाता है तो वह निर्धारित क्षेत्र में घूमकर अपनी रोजी-रोटी रोटी कमा कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर सकते हैं। वीएन शर्मा ने निगम को सुझाव दिया है कि ऐसे सभी इच्छुक व्यक्तियों और उन सभी वेंडरों के भी लाइसेंस बनाए जाएं जो किसी भी अन्य प्रकार की वेंडिंग करने के लिए शहर आते हैं। इससे निगम की आय भी बढे़गी और यह गरीब लोग बेधड़क घूमकर अपना सामान बेच कर रोजी-रोटी कमा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें