फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा खोदकर बंद करना भूली टावर कंपनी

Sun, 10 Apr 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
गड्ढा खोदकर बंद करना भूली टावर कंपनी - फोटो : file photo
विज्ञापन
 शिवालिक गार्डन के सामने बने कम्युनिटी सेंटर की दीवार के साथ एक मोबाइल कंपनी टावर लगाने का काम कर रही है। कंपनी ने पिछले महीने टावर लगाने के लिए 15 फीट गहरा गड्ढा खोदकर टावर की नींव रखी।
विज्ञापन


लेकिन गड्ढा बंद नहीं किया। इस कारण यहां आए दिन इलाके के बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं। गड्ढे वाली जगह के पास खेल का एक मैदान है। सुबह शाम सैकड़ों बच्चे यहां खेलने आते हैं।

बच्चों ने अब गड्ढे से निकाली गई मिट्टी पर चढ़कर खेलना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन के प्रधान अंकित अरोड़ा ने बताया कि शनिवार को एक बच्चा मिट्टी से स्लिप होकर गड्ढे में जा गिरा था।
विज्ञापन


जिसे उन्होंने अपने साथी अमित गर्ग, मोहम्मद शकील, लल्ला के साथ मिलकर गड्ढे से बाहर निकाला। बच्चे को कई जगह चोट लगी। अंकित का कहना कि पिछले दो महीने से टावर लगाने का काम खेल के मैदान के साथ चल रहा है।   अब गड्ढा खोदकर इसे खाली छोड़ दिया गया है। बच्चे गड्ढे की मिट्टी पर चढ़ते हैं और गिर जाते हैं। किसी दिन अगर बच्चे के साथ मिट्टी भी गड्ढे में गिर गई तो अनहोनी हो सकती है। यूथ एसोसिएशन ने मांग है कि जल्द से जल्द इस गड्ढे को कंपनी भरे अन्यथा वह कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें