फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना : 981 नए पॉजिटिव मिले, छह ने तोड़ा दम, इन दो जिलों से राहत भरी खबर

Wed, 24 Mar 2021 09:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • चिंता : गुरुग्राम, करनाल व अंबाला में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं 
  • राहत : चरखी दादरी और नूंह में ही अभी तक कोई केस सामने नहीं आया है
  • रिकवरी दर गिरी, मृत्यु दर 1.10 फीसदी पहुंची
  • 6745 सक्रिय मरीजों में से 104 की हालत गंभीर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना संक्रमण दोबारा तेजी से फैल रहा है। बुधवार को 981 नए संक्रमित मिले और छह मरीजों की जान गई। इससे मृत्यु दर बढ़कर 1.10 प्रतिशत पहुंच गई है। 6745 सक्रिय मरीजों में से 104 की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 87 ऑक्सीजन और 17 वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में जींद, हिसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम में 1-1 और अंबाला में 2 मरीजों ने दम तोड़ा। वहीं, 379 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर लौटे। मरीजों के ठीक होने की दर 97 से गिरकर 96.51 फीसदी पहुंच गई है, जबकि 4.64 फीसदी की दर से नए केस मिल रहे हैं।

यहां मिले नए केस : गुरुग्राम में 186, अंबाला 146, करनाल 126, पंचकूला 95, यमुनानगर 73, फरीदाबाद 68, पानीपत 38, सोनीपत 35, फतेहाबाद 24, सिरसा 24, हिसार 23, रोहतक 21, झज्जर 14, जींद में 10, कैथल 9, पलवल 6, महेंद्रगढ़ 3, रेवाड़ी 2, भिवानी में 2 नए केस मिले।
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर रोक
हरियाणा सरकार ने कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर पाबंदी लगा दी है। सरकार का मानना है कि ऐसे समारोहों से राज्य में कोराना का ग्राफ ऊपर जा सकता है। लिहाजा एहतियात बरतना बहुत आवश्यक है। गृह मंत्री अनिल विज ने इस संदर्भ में ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है। 

उन्होंने कहा है कि त्योहार को बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया जाता है लेकिन कोरोना के कारण लोगों को चाहिए कि वे अपने घरों पर रहकर ही होली मनाएं। त्योहार पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, गले मिलते हैं और एक दूसरे के संपर्क में आते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा ज्यादा हो जाता है।

मालूम हो कि पंजाब में कोरोना का ग्राफ फिर से बढ़ने के कारण हरियाणा सरकार भी चिंतित है। पिछले साल इन्हीं दिनों संक्रमण के मामले बढ़े थे। इस कारण दिल्ली बॉर्डर भी सील करना पड़ा था और देश में लॉकडाउन की स्थिति बनी थी। सरकार नहीं चाहती कि इस बार स्थिति भयावह हो और लोगों को घरों में कैद रहना पड़े। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें