फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर का शिलान्यास आज, नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे

Wed, 28 Nov 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/करतारपुर (पाकिस्तान)
विज्ञापन
मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को करतारपुर कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को यहां पहुंच गए। वहीं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और हरदीप पुरी बुधवार को पहुंचेंगे। मंगलवार को अटारी सीमा पर शाम चार बजे तक दोनों केंद्रीय मंत्रियों का इंतजार होता रहा।

विज्ञापन


इसके बाद उनके आने की कोई सूचना न मिलने पर अटारी-वाघा सीमा के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। पाक के विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बताया कि करतारपुर कॉरिडोर में भारतीय सिख श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में दर्शन के लिए वीजा मुक्त आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान के हिस्से वाला कॉरिडोर छह महीने में तैयार हो जाएगा।

यह कॉरिडोर भारत के श्री डेरा बाबा नानक साहिब और पाकिस्तान के गुरुद्वारा दरबार साहिब को जोड़ेगा। हर साल हजारों भारतीय सिख श्रद्धालु गुरुनानक देव जी का जन्मोत्सव मनाने के लिए करतारपुर साहिब जाते हैं। भारत दो दशक से करतारपुर कॉरिडोर की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

करतारपुर में सिख तीर्थ यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार इसके लिए जमीन उपलब्ध कराएगी। देशभर में सिख धार्मिक स्थलों के निकट श्रद्धालुओं के ठहरने की जगह के निर्माण के लिए भी जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा है कि सरकार करतारपुर, ननकाना साहिब और नरोवाल में होटलों के निर्माण के लिए सिख संगठनों को जमीन मुहैया कराएगी।

सरकार करतारपुर में रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन भी देगी। रेल मंत्री ने गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भारतीय सिखों के शामिल होने के बाद लाहौर से विशेष ट्रेनों से रवाना होने के बाद यह बात कही। अहमद का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब भारत और पाकिस्तान ने पंजाब के गुरदासपुर में श्री डेरा बाबा नानक और पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब को जोड़ने के लिए कॉरिडोर बनाने की बात कही है।

अहमद ने कहा कि पाकिस्तान रेलवे ने करतारपुर और ननकाना साहिब में 10-10 एकड़ जमीन तथा नरोवाल में सिख संगठनों को पांच सितारा होटल बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन की पेशकश की है। उन्होंने कहा, ‘ननकाना साहिब से करतारपुर तक के लिए ट्रेनें चलेंगी।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें