फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: हाईकोर्ट के रिकाॅर्ड रूम के लिए चंडीगढ़ प्रशासन 14 हजार वर्ग फीट रेंट फ्री जगह देने को तैयार

Thu, 26 Sep 2024 10:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जुलाई 2024 में हुई बारिश के दौरान सेक्टर-17 में मौजूद पुरानी जिला अदालत बिल्डिंग में रखा हाईकोर्ट का रिकाॅर्ड वहां की बेसमेंट में बरसाती पानी घुसने से खराब हो गया था। इसके बाद हाईकोर्ट प्रशासन को लगातार अस्थायी रूप से बिना रेंट लिए उन्हें रिकाॅर्ड को सुरक्षित रखने के लिए जगह देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के रिकाॅर्ड सुरक्षित रखने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने 14000 फीट जगह रेंट फ्री उपलब्ध करने की पेशकश की है। प्रशासन ने बताया कि सेक्टर-17 और एलांते माॅल के निकट यह स्थान दिया जा सकता है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट इंप्लाई यूनियन के सचिव विनोद धतरवाल ने याचिका में बताया था कि रिकाॅर्ड इतना अधिक हो गया है कि बैठने की भी जगह नहीं बची है। हाईकोर्ट ने प्रशासन को रिकाॅर्ड रूम व प्रशासनिक ब्रांच के लिए सर्वेक्षण कर उचित स्थान मुहैया करवाने को कहा था। सारंगपुर में 15 एकड़ भूमि पर बिल्डिंग का निर्माण होने तक रिकाॅर्ड सुरक्षित रखने के लिए यह स्थान मांगा गया था। 

पार्किंग की समस्या पर भी मंथन

पार्किंग की समस्या को लेकर दो घंटे सुनवाई के दौरान मंथन हुआ। इसमें एडवाइजर, चीफ इंजीनियर, चीफ कंजर्वेटर, चीफ आर्किटेक्ट व अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन कोर्ट में उपस्थित रहे। कोर्ट को बताया गया कि एमएलए हॉस्टल के पास हाईकोर्ट के लिए बनाई जा रही पार्किंग लगभग तैयार है। 

इसे 30 सितंबर तक हाईकोर्ट को हैंड ओवर किया जाना था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण अभी कुछ काम बकाया है, जिसके लिए प्रशासन ने कुछ समय मांगा है। बढ़ते हाईकोर्ट परिसर में रॉकगार्डन के पिछले गेट के पास की भूमि के इस्तेमाल के लिए हाईकोर्ट ने चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट से विभाग की ओर से मंजूरी देने को कहा है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट बिल्डिंग की स्थिति और भार उठाने की क्षमता की जांच के लिए आईआईटी रुड़की की ओर से किए गए ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट अभी तैयार नहीं हुई है। न ही सुखना कैचमेंट एरिया को लेकर मैनुअल सर्वे अभी सर्वे ऑफ इंडिया ने पूरा किया है। इसके बाद ही हाईकोर्ट बिल्डिंग की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें