मनीमाजरा। लॉकडाउन के दौरान लोगों को घर पर ही रहने के लिए प्रेरित करने के इरादा से मनीमाजरा के सभी रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन ने अपने-अपने इलाके को खुद ही सील कर दिया है। इस बारे में शिरोमणि अकाली दल एससी विंग चंडीगढ़ के प्रधान सुरजीत सिंह राजा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कुछ लोग बिना वजह से घर से बाहर घूम रहे हैं।
ऐसे में अपने मोहल्ले की गलियां को पूरी तरह सील कर दिया। मनीमाजरा व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि मनीमाजरा के लोगों को गलियों और हजारों में घूमने से रोकने का बस एकमात्र यही तरीका था। इसको लेकर मनीमाजरा थाना प्रभारी ने सभी आरडब्ल्यू के प्रधानों के साथ मीटिंग हुई थी। इसके बाद मॉडर्न कांम्पलेक्स की कैटेगरी 4 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान तलविंदर सिंह ने मॉडर्न काम्प्लेक्स के सारे गेट सोमवार सुबह बंद कर दिए। आने-जाने के लिए सिर्फ फाटक की तरफ से एक एंट्री गेट को खुला रखा गया।
चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन के प्रधान डॉ अंकित अरोड़ा का ने कहा कि हमने मेन बाजार और समाधी गेट की सभी गलियों को सील कर दिया है। वहीं पुलिस ने मनसा देवी को जाने वाली सड़क पाइप लगाकर उसको पूरी तरह बंद कर दिया है इसके साथ पुलिस ने अन्य कई और रास्ते भी बंद करके मनीमाजरा में आने जाने के लिए बस एक दो रास्ते ही खुले छोड़े हैं।