फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और बेटी को सेल्यूट, इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में दिखाएंगी ताइक्वांडो

Tue, 18 Oct 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
इंटरनेशनल चैम्पियनशिप के लिए चुनी गई ताइक्वांडो मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक इंटरनेशनल चैंपियनशिप में ताइक्वांडो के कमाल दिखा चुकी मां-बेटी को एक बार फिर देश का परचम लहराने का मौका मिला है। पंचकूला सेक्टर-4 की अमिता मारवाह और उनकी बेटी हिमांशी का बैंकाक में होने वाली छठे तिराक ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। ये चैंपियनशिप 22 और 23 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


ट्राइसिटी से सिर्फ इन्हीं दो खिलाड़ियों चयन किया गया है। जबकि हरियाणा से इन्हें मिलाकर कुल चार खिलाड़ी चैंपियनशिप का हिस्सा बनेंगे। सीनियर आयु वर्ग में अमिता और हिमांशी का जूनियर आयु वर्ग में चयन हुआ है। इसका चयन पिछले दो साल के बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। यह चैंपियनशिप जॉन पॉल टू स्पोर्ट्स सेंटर एजंप्शन विश्व विद्यालय स्वर्ण भूमि कैंपस बैंकाक में आयोजित की जाएगी।

ये देश होंगे शामिल
इस इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत, ईरान, इराक, हांगकांग इंडोनेशिया, शिंगापुर, नेपाल, भूटान के देश शामिल होंगे।  

रोजाना छह घंटे का वर्कआउट
इस चैंपियनशिप में जीत हासिल करने के लिए मां और बेटी दोनों सुबह एक घंटे रनिंग करती हैं। उसके बाद डेढ़ घंटे जिम में एक्सरसाइज। उसके बाद शाम को दो घंटे ताइक्वांडो मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस।
विज्ञापन


तीन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में खेल चुकी हैं
अमिता ने बताया कि अब तक वह तीन इंटरनेशनल चैंपियनशिप खेल चुकी हैं। वहीं हिमांशी दो इंटरनेशनल गेम्स खेल चुकी हैं। अमिता ने कुल 30 मेडल हासिल किए हैं। हिमांशी ने 25 मेडल हासिल किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें