फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर में प्लास्टर के बावजूद स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे शिक्षा मंत्री

Mon, 17 Oct 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा पहुंचे। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के संपूर्ण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने से प्रदेश तरक्की की राह पर और तेजी से आगे बढे़गा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन के मूल्यों व संस्कारों का पूर्ण ज्ञान देना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंचकूला जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दो साल के दौरान 5114. 35 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए है। नंदपुर नदी पर पुल के निर्माण कार्य पर 2 करोड़ 72 लाख 53 हजार रुपये, नानकपुर गांव में राजकीय पॉलिटेक्निक के लिए 8 करोड़, सीएचसी कालका में ओपीडी ब्लॉक के नवीनीकरण पर 69. 43 लाख रुपये खर्च किए गए।

वहीं, कार्यक्रम के बाद लोगों की मांग को देखते हुऐ शिक्षा मंत्री ने पैर में प्लास्टर के बावजूद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने स्कूल की कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा, जिला परिषद की वाइस चेयरमैन बबली शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. हरमिंद्र सैणी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुजाता राणा, विद्या भारती के सह संगठन मंत्री रवि कुमार, भाजपा नेता पवन धीमान, बलजीत राणा, मोरनी के सरपंच मामचंद और भूपेंद्र सिंह हथिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें