फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkeypox: अमृतसर में मंकीपॉक्स के तीन संदिग्ध मिले, कोरोना के 37 मामलों से हड़कंप

Thu, 28 Jul 2022 05:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर मेडिकल कॉलेज के एमएस व मंकीपॉक्स वार्ड के प्रभारी डॉ. केडी सिंह ने कहा कि जिन तीन रोगियों में लक्षण मिले हैं, उनके सैंपल लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने बाद ही पुष्टि होगी। उन्होंने कहा रोगियों के शरीर पर दाने और छाले पड़े हैं, ये मंकीपॉक्स के लक्षण हैं।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में मंकीपॉक्स में तीन संदिग्ध मामले मिले हैं। वहीं जिले में 37 कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। सभी कम्यूनिटी स्प्रेड से प्रभावित रोगी हैं। अमृतसर में इस वक्त कोविड के कुल 171 सक्रिय मामले हैं। वहीं डेंगू ने भी अमृतसर में दस्तक दे दी है। अमृतसर में अभी तक जिला स्वास्थ्य विभाग के पास चार डेंगू प्रभावित रोगियों की रिपोर्ट पहुंची है। 

विज्ञापन


अमृतसर के सिविल अस्पताल में डेंगू रोगियों के इलाज के लिए स्पेशल वार्ड बनाया गया है। मंकीपाक्स के अब तक तीन संदिग्ध मरीज सामने आए हैं, जिनके सैंपल लैब भेजे गए हैं। संदिग्ध रोगियों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में मंकीपाक्स से प्रभावित रोगियों के इलाज के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।    

अमृतसर मेडिकल कॉलेज के एमएस व मंकीपॉक्स वार्ड के प्रभारी डॉ. केडी सिंह ने कहा कि जिन तीन रोगियों में लक्षण मिले हैं, उनके सैंपल लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने बाद ही पुष्टि होगी। उन्होंने कहा रोगियों के शरीर पर दाने और छाले पड़े हैं, ये मंकीपॉक्स के लक्षण हैं। लैब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अफसर डॉ. मदन मोहन ने बताया कि अमृतसर में अब तक अलग-अलग इलाकों से चार डेंगू प्रभावित मरीज सामने आए हैं। इनका  घरों में ही इलाज चल रहा है। विभाग नगर निगम के साथ मिलकर स्प्रे करवा रहा है। जिन इलाकों में और लोगों के घरों में डेंगू का लारवा मिल रहा है, वहां चालान काटा जा रहा है। अब तक शहर में 70 से अधिक लोगों के चलान काटे जा चुके हैं। शहर में एंटी लारवा टीमें जांच कर रही हैं। सिविल सर्जन डॉ. चरणजीत सिंह ने कहा कि डेंगू के रोगियों के लिए सिविल अस्पताल में वार्ड का प्रबंध किया गया है।

मंकीपॉक्स से निपटने के लिए विभाग तैयार
मंकीपॉक्स से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। विभाग ने पूरे प्रबंध कर लिए हैं। गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट केडी सिंह ने बताया कि मंकीपॉक्स से निपटने के लिए सभी प्रबंध पूरे हैं। इस बीमारी के संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में वायरल रिसर्च एंड डायग्नॉस्टिक लैबोरेट्रीज (वीआरडीएल) स्कीम के तहत एक लैबोरेट्री स्थापित कर दी गई है। इसके अलावा मरीज का एक सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी पुणे में भेजने की व्यवस्था की गई है। अमृतसर मेडिकल कॉलेज की लैबोरेटरी का नतीजा पुणे की लैबोरेट्री से आने के बाद ही घोषित किया जाएगा। इसके अलावा मंकीपॉक्स के मरीज का एक सैंपल सुरक्षित रखा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें