फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया 3 कलयुगी बेटों का खौफनाक चेहरा, मां का किया ऐसा हाल...पढक़र कांप जाएगी रूह

Thu, 06 Sep 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फाजिल्का (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
तीन कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। रोंगटें खड़ी कर देने वाली इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पंजाब के फाजिल्का के गांव गुलाबा भैणी में जमीन विवाद में तीन बेटों ने अपनी सगी मां को पीटकर मार डाला। घटना के बाद आरोपियों ने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर मां के शव को जलाकर खुर्द-बुर्द करने की भी कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


 तीन बेटों, दो बहुओं समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गुलाबा भैणी निवासी रमेश सिंह ने बताया कि उसका अपने तीन भाइयों के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसे लेकर कुछ दिन पहले ही उसकी मां मालो बाई ने जमीन को पांच हिस्सों में बांटते हुए एक हिस्सा अपने पास रख लिया।

रमेश ने बताया कि बंटवारे के बाद से ही मां उसके पास ही रहती थी। दो तीन दिन पहले मां ने अपने हिस्से की जमीन भी उसके नाम करने का जिक्र किया था। इसे लेकर तीनों भाई मां से नाराज थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शव जलाने की कोशिश की

डेमो - फोटो : डेमो
इस संबंध में जब चार सितंबर को मां मालो बाई अपने बेटे प्रीतम सिंह के घर से अपना सामान लेने के लिए गई तो वहां मौजूद प्रीतम सिंह, छिंदर सिंह, उसकी पत्नी राज रानी व बलविंद्र सिंह व उसकी पत्नी सोमा बाई और पौत्र संदीप पुत्र प्रीतम सिंह ने उनपर हमला कर दिया। जब वह बीच-बचाव के लिए गए तो उनके भाइयों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। मां को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 

इसके बाद उक्त लोगों ने खेत में मां के शव को जलाने की कोशिश की। इतने में रमेश सिंह वहां से भाग गया और उसने पुलिस को इस संबंधी सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधजला शव आग से खींचकर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भेजा व मामले की जांच शुरू कर दी। सदर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव 50 प्रतिशत जल चुका है।

पोस्टमार्टम के लिए उसे फरीदकोट रेफर किया जा रहा है। फिलहाल उन्होंने रमेश सिंह के बयान पर प्रीतम सिंह, संदीप सिंह, छिंदर सिंह, राज रानी, बलविंद्र सिंह व सोमा बाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें