फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से आई साढ़े छह किलो हेरोइन, गुरदासपुर के बटाला में तीन तस्करों से बरामद

Thu, 17 Sep 2020 06:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
आईजी बार्ड रेंज सुरिंदरपाल सिंह परमार और एसएसपी बटाला रशपाल सिंह प्रेसवार्ता के दौरान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बटाला पुलिस ने 6 किलो 557 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारत-पाक सीमा के रास्ते पाकिस्तान से नशा मंगवाते थे। इसके बाद जंगलात विभाग की जमीन जो थाना लोपोके के गांव ककड़ (अमृतसर देहात) के पास रावी नदी के पार है, वहां छिपा देते थे। 

विज्ञापन


तस्कर खेती करने के बहाने वहां जाते और थोड़ी-थोड़ी हेरोइन निकालकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। बटाला पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों ने जंगलात विभाग की जमीन पर उगी झाड़ियों में खड़े ट्रैक्टर के टायर से हेरोइन के 16 पैकेट बरामद कर लिए हैं। 

बटाला पुलिस लाइन में गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान बॉर्डर रेंज के आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार ने बताया कि बुधवार को फतेहगढ़ चूड़ियां के भगत सिंह चौक पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने सर्बजीत सिंह उर्फ साबा निवासी गांव ककड़, जगतार सिंह उर्फ दया निवासी गांव रनियां और सुरजीत सिंह उर्फ बिल्लू निवासी गांव ककड़ थाना लोपोके की तलाशी ली। तलाशी में उनसे 157 ग्राम हेरोइन बरामद मिली। 
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें बताया कि उनके संबंध पाकिस्तानी तस्करों से हैं। बॉर्डर के रास्ते हेरोइन मंगवाकर वे अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने और हेरोइन बॉर्डर के पास एक विरान जगह पर छिपाकर रखी है। आईजी परमार ने बताया कि इस केस की कमांड खुद बटाला के एसएसपी रशपाल सिंह ने ली। 

आरोपियों की निशानदेही पर एसएसपी बटाला और बीएसएफ ने मिलकर रावी नदी के पार गांव ककड़ के पास जंगलात विभाग की जमीन पर छिपाकर रखे ट्रैक्टर के टायर से हेरोइन के 16 पैकेट बरामद किए। उनका वजन 5 किलो 400 ग्राम था। पास ही झाड़ियों से 4 पैकेट और बरामद किए गए जिनका वजन 1 किलो निकला। आईजी परमार ने बताया कि उक्त तीनों तस्करों से अब तक 6 किलो 557 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें