फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस के तीन सिपाही बर्खास्त: इनमें एक महिला हेड कांस्टेबल भी, SSP के आदेश पर हुई कार्रवाई

Fri, 31 Oct 2025 10:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी ने ड्यूटी से लंबे समय तक गैरहाजिर रहने पर तीन पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
chandigarh police - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी ने ड्यूटी से लंबे समय तक गैरहाजिर रहने पर तीन पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एसएसपी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बर्खास्त पुलिसकर्मियों में सीनियर कांस्टेबल विजय कुमार को 25 अगस्त से 5 नवंबर 2022 तक अमेरिका जाने के लिए 73 दिन की एक्स-इंडिया लीव स्वीकृत की गई थी, लेकिन वे 5 नवंबर 2022 को ड्यूटी पर नहीं लौटे और अब तक अनुपस्थित हैं। वहीं, सीनियर लेडी कांस्टेबल अंजू को 27 अक्तूबर से 2 नवंबर 2023 तक 5 दिन का कैजुअल लीव दिया गया था, पर वह छुट्टी पूरी होने के बाद भी ड्यूटी पर नहीं लौटीं। तीसरे पुलिसकर्मी कांस्टेबल कृष्णन उर्फ कब्बीर मलिक 4 मई 2024 से जनरल रोल कॉल में अनुपस्थित पाए गए और अब तक ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं। एसएसपी ने तीनों की लापरवाही को जानबूझकर ड्यूटी से अनुपस्थिति का मामला मानते हुए उन्हें चंडीगढ़ पुलिस सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें