फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA का एक्शन: पंजाब के तीन और हरियाणा के चार गैंगस्टर भगोड़े घोषित, आतंकी अर्श डल्ला पर पांच लाख का इनाम

Thu, 22 Jun 2023 10:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आरोपियों के बारे में फोन या ईमेल के जरिये सूचना दी जा सकती है। ईमेल पर सूचना info.nia@gov.in पर भेजनी होगी। इसके अलावा 01124368800 पर भी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
Punjab News: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश विरोधी गतिविधियों, टारगेट किलिंग और विस्फोटों में शामिल आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला और चंडीगढ़ के गैंगस्टर गौरव पटियाल उर्फ सौरव ठाकुर उर्फ लक्की को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया है। इन पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित किया गया है। इनके अलावा भगोड़ों की सूची में शामिल अन्य तीन गैंगस्टर पंजाब और चार हरियाणा के हैं। इन पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन


सूची में शामिल अधिकतर आरोपी विदेश में छिपे हैं। एनआईए ने आरोपियों पर यह इनाम आरसी-38 के तहत घोषित किया है। इन सभी के खिलाफ अगस्त 2022 में केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान आठ आरोपियों पर केस दर्ज हुए थे। इनके अलावा कुछ कुछ अज्ञात गैंगस्टरों के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए थे। आरोपियों के बारे में फोन या ईमेल के जरिये सूचना दी जा सकती है। ईमेल पर सूचना info.nia@gov.in पर भेजनी होगी। इसके अलावा 01124368800 पर भी सूचना दी जा सकती है।

वारदात का प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग

याद रहे कि आरसी-38 में उन लोगों पर आरोप है कि ये दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में देश विरोधी गतिविधियों, टारगेट किलिंग में शामिल थे। इसके साथ इन्होंने वारदातों का प्रचार करने के लिए साइबर स्पेस और सोशल मीडिया का उपयोग भी किया। कई गिरोह जेल से संचालित हो रहे हैं।

विज्ञापन

अब संपत्ति भी जब्त करने की तैयारी

एनआईए ने इन आठों आतंकियों और गैंगस्टरों की विभिन्न राज्यों में बनाई गई संपत्ति को भी जब्त करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सभी राज्यों से उनकी संपत्ति का ब्योरा ले लिया गया है, जल्दी ही अदालत में याचिका दायर कर इस बारे में कार्रवाई की जाएगी। पंजाब के करीब 27 गैंगस्टरों की संपत्ति की सूची एनआईए ने मांगी है।

         गैंगस्टरों और आतंकियों की सूची

नीरज उर्फ पंडित शिवाजी नगर, गुरुग्राम, हरियाणा एक लाख रुपये
अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला जिला मोगा, पंजाब पांच लाख रुपये
गौरव पटियाल उर्फ लक्की पटियाल ग्राम खुड्डा लाहौरा, चंडीगढ़ पांच लाख रुपये
गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा डल्ला लुधियाना सिटी, पंजाब   एक लाख रुपये
सुखदुल सिंह उर्फ सुख गांव दोनोके, लुधियाना एक लाख रुपये
दिनेश शर्मा उर्फ गांधी शिवाजी नगर, गुरुग्राम, हरियाणा एक लाख रुपये
संदीप उर्फ बांडर गुरुग्राम, हरियाणा   एक लाख रुपये
दलेर सिंह उर्फ दलेर कोटिया करनाल, हरियाणा एक लाख रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें