फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मुंबई में पकड़ी गई हेरोइन मामले में वांछित तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार, गुरदासपुर पुलिस को मिली सफलता

Thu, 03 Nov 2022 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पकड़े गए तीनों आरोपी जुलाई में मुंबई में न्हावा शेवा पोर्ट पर पकड़ी गई 72 किलोग्राम हेरोइन मामले में वांछित थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तीनों अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी में शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
गुरदासपुर से पकड़े गए तीन ड्रग तस्कर। - फोटो : twitter @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने न्हावा शेवा पोर्ट मुंबई से 72.5 किलो हेरोइन की बरामदगी के मामले में वांछित तीन बड़े नशा तस्करों को गुरदासपुर से गिरफ्तार किया। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी। पंजाब पुलिस और एटीएस मुंबई की टीमों से तरफ से सांझा ऑपरेशन के दौरान जुलाई 2022 में टाइलों वाले कंटेनर के दरवाजे के बार्डर में छुपा कर रखा यह नशा बरामद किया गया था। यह कंटेनर दिल्ली के एक आयातक की तरफ से मंगवाया गया था।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गांव पंडोरी के निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ महक (27), तरनतारन के गांव भिक्खीविंड के निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक (25) और अमृतसर के गांव माहवा के निवासी मनजीत सिंह उर्फ सोनी (34) के तौर पर हुई है। गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति पंजाब में सरहद पार और अंतर- राज्यीय नशा तस्करी में सक्रियता से शामिल थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय जानकारी मिलने के उपरांत गुरदासपुर पुलिस ने बुधवार शाम को एक विशेष ऑपरेशन चलाया और गुरदासपुर के धारीवाल क्षेत्र में अमृतसर-जम्मू हाईवे पर एक एसयूवी महिंद्रा थार को रोक कर मुलजिमों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी के दौरान एक रिवाल्वर समेत 9 एमएम के छह कारतूस और .32 बोर के 6 कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले मुंबई एटीएस ने खेप मंगवाने वाले मुलजिम हरसिमरन सेठी और उसके सहायक महेंद्र सिंह राठौर, जो क्लियरिंग एजेंट के तौर पर काम कर रहा था, को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। डीजीपी ने कहा कि जांच के दौरान, मुंबई एटीएस ने इन तीनों गिरफ्तार व्यक्तियों गुरविन्दर सिंह, गुरसेवक सिंह और मनजीत सिंह को नामजद किया, जो कंटेनर के प्राप्तकर्ता थे और वह इस सम्बन्ध में दिल्ली भी गए थे।

एसएसपी गुरदासपुर दीपक हिलोरी ने बताया कि मुलाजिम गुरविन्दर सिंह और मनजीत सिंह इरादातन कत्ल की कोशिश केस में अमृतसर ग्रामीण पुलिस को भी वांछित हैं, जिसमें उन्होंने अक्तूबर, 2020 में जिला अमृतसर ग्रामीण की पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि उक्त के खिलाफ इरादा कत्ल, आर्म्स एक्ट के तहत अमृतसर के थाना लोपोके में इस सम्बन्धी पहले ही केस दर्ज है। उन्होंने कहा कि पंजाब और अन्य राज्यों में नशा तस्करी के इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे जांच जारी है। इस संबंधी थाना धारीवाल में भी असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें