फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खत्म होगा कुत्तों का खौफ, ट्राइसिटी की सीमा पर तीनों निगम एक साथ करेंगे कुत्तों का वैक्सिनेशन

Thu, 04 May 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मेयरों की चंडीगढ़ नगर निगम में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्राइसिटी के मेयरों की चंडीगढ़ नगर निगम में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब तीनों शहरों के बार्डरों पर एक साथ स्ट्रे डॉग्स की वैक्सीन की जाएगी। चंडीगढ़ की मेयर आशा जसवाल का कहना है कि कई बार ऐसा होता है कि वह बार्डर पर वैक्सीन देने के लिए जब कुत्तों को पकड़ते हैं तो कई पंचकूला और मोहाली की तरफ भाग जाते हैं।
विज्ञापन


यह भी निर्णय लिया गया कि एक कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसकी हर माह बैठक होगी। इसमें सिर्फ लावारिस कुत्तों से निपटने के मुद्दे पर ही चर्चा होगी। बैठक में फैसला लिया गया कि चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली और पंचकूला भी एनिमल बर्थ कंट्रोल कमेटी का गठन करेंगे, जिसमें पार्षदों को भी शामिल किया जाएगा। ये नसबंदी के बाद निकाले गए अंग की गणना भी करेंगे।

मोहाली के मेयर और पंचकूला के निगम कमिश्नर ने भाग नहीं लिया। जबकि मोहाली की ओर से वहां के डिप्टी मेयर आए थे। बैठक में शहर के गांवों के सरपंचों ने भी भाग लिया। उनके यहां पर भी अब निगम की ओर से कुत्तों की नसबंदी की जाएगी।
विज्ञापन


जुलाई से होगी कुत्तों की गणना
मेयर आशा जसवाल का कहना है कि चंडीगढ़ में फिर से कुत्तों की गणना शुरू की जा रही है। आशा जसवाल ने बताया कि एनिमल हसबेंडरी की ओर से जुलाई में गणना की जाएगी। इससे पहले साल 2011 में हुई थी जिसमें 8500 कुत्तों की काउंटिंग हुई थी। मेयर का कहना है कि मोहाली और पंचकूला नगर निगम को भी गणना करवाने को कहा गया है, ताकि समय समय एक दूसरे से नगर निगम डाटा शेयरिंग कर ले।
विज्ञापन

रेजिडेंट्स पूछ रहे हैं, छह माह में इतने कुत्ते कैसे बढ़ गए

मेयरों की चंडीगढ़ नगर निगम में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला की मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया का कहना है कि उनके पास तो कुत्तों को पकड़ने के लिए गाड़ी भी नहीं। पंचकूला के रेजिडेंट्स उनसे पूछ रहे हैं कि छह माह में इतने कुत्ते कैसे बढ़ गए? वे शिकायत कर रहे हैं कि नए लावारिस कुत्ते चंडीगढ़ से ही आ रहे हैं। पंचकूला मेयर ने बैठक में बताया कि उनके यहां पर एक साल में 2400 कुत्तों की नसबंदी करवाई गई है।

पंचकूला में नसबंदी के बाद लगेगा टैग, आज खुलेगा टेंडर 
पंचकूला मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया ने बताया कि उनके यहां पर कुत्तों की नसबंदी का टेंडर वीरवार को खुलने जा रहा है। टेंडर में यह शर्त रखी गई है जिस भी कुत्ते की नसबंदी की जाती है, उस पर टैग लगाया जा सके ताकि यह पता लग सके कि चंडीगढ़ की ओर से कितने कुत्ते आ रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें