फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को विदेशी कुत्ते ने काटा, मालिक घर छोड़कर हो गया फरार

Thu, 04 May 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
डॉक्टर को जर्मन शेफर्ड ने काटा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विज्ञापन
घर में कई बार कुत्ता पालना कितना महंगा साबित हो सकता है, ये इस घटना ने साबित कर दिया है। अंबाला शहर के मॉडल टाउन स्थित जसपाल नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर जसपाल को काटने वाले पालतू जर्मन शैफर्ड कुत्ते के मालिक रोहित गुप्ता के खिलाफ बलदेव नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। इस बीच, केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी परिजनों को बताए बिना घर से निकल गया। 

सोमवार को डॉक्टर जसपाल मरीज को जांचने के बाद बरामदे में टहल रहे थे। इसी दौरान उनके नौकर ने दरवाजा खोल दिया। इसी बीच जर्मन शैफर्ड कुत्ते ने उन पर अटैक कर दिया। अचानक हुई इस घटना से वह घबराकर नीचे गिर गए। कुछ देर बाद कुत्ता फिर आया और डॉक्टर पर दोबारा हमला कर दिया। जसपाल के स्टाफ ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। 
विज्ञापन


कुत्ते की नस्ल व गुस्सा देखकर किसी ने उन्हें बचाने की जहमत नहीं उठाई। उनकी बाजू को बुरी तरह काटने के बाद कुत्ता भाग गया, मालिक भी चुपके से खिसक लिया। उपचार के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी की मांग की।
Trending Videos
विज्ञापन

कुत्ते के काटने पर इस सज़ा का है प्रावधान

डॉक्टर को जर्मन शेफर्ड ने काटा

ऐसे केस में छह माह की सजा का प्रावधान है। अनहोनी होने पर अनचाहे मौत की धारा शामिल की जाती है, जिसमें सजा उम्रकैद में भी बदल सकती है। कुत्ते के काटने के मामले में पीड़ितों और आश्रितों को तीन लाख रुपए के मुआवजे का प्रावधान है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट लीगल सर्विस अथॉरिटी से संपर्क किया जा सकता है।

चार साल पहले डीएसपी के रीडर ने भी कुत्ता काटने का केस दर्ज करवाया था। शहर के इंद्र नगर में घर के गेट पर डॉक्टर का बेटा कुत्ते को लेकर खड़ा था। कुत्ता अचानक छोड़ दिया, जिसने डीएसपी के रीडर को काट लिया। यह मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें