फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रंगदारी के लिए हमला करने के आरोप में भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2024 11:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एफआईआर में हत्या के प्रयास की धारा भी की गई शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। स्थानीय मोहकमपुरा थाना पुलिस ने रंगदारी देकर हमला कराने के आरोप में भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नीरज राजपूत और उनके भतीजे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 14 अप्रैल को दर्ज एफआईआर में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह विर्क ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश के चलते नीरज राजपूत ने साजिश रची थी। उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद के राम भवन गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद के पंजाब अध्यक्ष सुग्रीव सिंह अपने बेटे विजय नारायण के साथ किसी काम से क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उन पर तमंचे और छुरी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पूरा मामला साफ हो गया। रामभवन ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नीरज राजपूत और उनके भतीजे साजन सिंह का नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने नीरज राजपूत, साजन सिंह और बाइक सवार निशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें