चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें नौकरी देने के लिए इस बार पिछले साल से 20 फीसदी अधिक कंपनियां पहुंचेंगी। उम्मीद है कि इस बार भी शत-प्रतिशत प्लेसमेंट होंगे। साथ ही सालाना पैकेज भी इस बार अधिक जाने की उम्मीद है।
पीयू के इस विभाग की साख अच्छी है। यहां जेईई के जरिए विद्यार्थियों के दाखिले होते हैं। इंटेलिजेंट विद्यार्थी दाखिल होते हैं। ऐसे में उनकी प्लेसमेंट भी बेहतर होती है। कोरोना के कारण दो साल से कुछ कार्य प्रभावित है। कंपनियां भी कम ही नई नौकरियां निकाल रही हैं। इसे देखते हुए विभाग ने पहले ही तैयारी कर ली है। इस बार कई मल्टीनेशनल कंपनियों को बुलाया गया है। साथ ही कई कंपनियों ने खुद ही विभाग से संपर्क साधा है। यह कंपनियां खुद कैंपस में आना चाहती हैं, ताकि वह यहां से श्रेष्ठ इंजीनियरों की पूर्ति कर सकें।