चंडीगढ़। एसडी कॉलेज सेक्टर- 32 महिला वर्ग की तलवारबाजी स्पर्धा में पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन बना। कॉलेज की टीम ने तलवारबाजी के एप्पी इवेंट में स्वर्ण पदक, फायल इवेंट में रजत पदक और सेब्रे इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। छवि कोहली को टूर्नामेंट में बेस्ट तलवारबाज का खिताब दिया गया।
पीयू इंटर कॉलेज फुटबॉल के महिला वर्ग के मुकाबले सेक्टर- 11 के गवर्नमेंट कॉलेज में खेले गए। पहले लीग मुकाबले में जीएचजी खालसा कॉलेज गुरुसर सधार की टीम ने पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस की टीम को 3-0 से हराया। विजेता टीम से पूजा, शिल्पा और एकमजोत ने एक-एक गोल दागे। अन्य मुकाबले में एमसीएम डीएवी कॉलेज- 36 की टीम ने जीजीजीसी-11 की टीम को 1-0 से मात दी। विजेता टीम से अंजली ने गोल दागा।