सेक्टर-26 मंडी के आढ़तियों के लाइसेंस वीरवार को भी रिन्यू नहीं हो पाए। वीरवार को लाइसेंस रिन्यू करवाने का अंतिम दिन था। ऐसे में नियमों के अनुसार, सभी 31 आढ़तियों के लाइसेंस रद्द माने जा रहे हैं।
हालांकि, कोई अधिकारी अभी इसकी पुष्टि करने को तैयार नहीं है। डीसी के रिपैट्रिएट और मार्केट कमेटी सचिव के हटाए जाने को भी इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन दोनों केजाने केबाद भी लाइसेंस रिन्यू नहीं होना कुछ और बयां कर रहा है।
दिनभर लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए आढ़ती मार्केट कमेटी ऑफिस में डटे रहे, लेकिन देर रात तक भी कुछ नहीं हो पाया। मंडी प्रशासन पूरा दिन लाइसेंस रिन्यू करने की पशोपेश में उलझा रहा। एग्रीकल्चर सेक्रेटरी के. नरसिम्हा पहले ही रिन्यूवल केआदेश जारी कर चुके थे। उसकेबाद भी लाइसेंस रिन्यू क्यों नहीं हुए, यह बड़ा सवाल है।
मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन दविंद्र बबला ने बताया कि आढ़तियों से उनका पुश्तैनी रोजगार छिन गया है। दोनों अधिकारियों केजाने केबाद लाइसेंस रिन्यू होने की आस जगी थी। नए मार्केट सेक्रेटरी जयराम ने बाकायदा दुकानों का दौरा भी किया था, लेकिन उसके बाद भी लाइसेंस रिन्यू नहीं होना उनकेसाथ सरासर धोखा है।
कोट्स...
मैं इस बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हूं।
- जयराम, सेक्रेटरी, मार्केट कमेटी