फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप खुद तय कर सकेंगे, किस डॉक्टर से कब कराएं चेकअप?

Fri, 01 May 2015 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में वीरवार से डॉक्टरों का अप्वाइंटमेंट और ओपीडी का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन शुरू हो गया है। एडवाइजर विजय कुमार देव ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन


ऑनलाइन सुविधा मिलने से अब न तो मरीजों को कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगना होगा और न ही इलाज के लिए। सबसे बड़ी बात यह है कि इस सुविधा के लिए मरीजों से एक भी रुपये भी अतिरिक्त नहीं देना होगा। वहीं, वीरवार को ही एक हाईटेक एंबुलेंस की सुविधा भी शुरू की गई।

जानिए, कैसे लेना है अप्वाइंटमेंट
डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट लेने के लिए आपको जीएमसीएच-32 की वेबसाइट www.gmch.gov.in पर जाना होगा। यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाक्स पर क्लिक करते ही एक फार्म खुलेगा। आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा और कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर पासवर्ड आ जाएगा। पासवर्ड से लॉग इन करने पर फिर एक फार्म खुलेगा, जिसमें डिटेल्स भरनी होगी। डिटेल्स भरते ही डॉक्टरों के नाम, समय और ओपीडी के दिन का आप्शन आएगा।
विज्ञापन


अगले 15 दिनों में आप कोई तारीख चुनकर डिपार्टमेंट के मनपसंद डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट फिक्स कर सकते हैं। खास बात यह है कि आपको समय का भी आप्शन मिलेगा। जैसे आप 10-11, 11-12 व 12-1 बजे के बीच कब चेकअप कराना चाहते हैं। आप निर्धारित टाइम टेबल में कोई भी समय फिक्स कर सकते हैं।

अप्वाइंटमेंट फिक्स होते ही आएगा मैसेज
अप्वाइंटमेंट तय होते ही डॉक्टर व मरीज के पास मैसेज पहुंच जाएगा। साथ ही कंप्यूटर स्क्रीन पर अप्वाइंटमेंट की स्लिप आ जाएगी। उसके बाद जिस दिन डॉक्टर के साथ अप्वाइंटमेंट तय हुआ है, उस दिन स्लिप या फिर मोबाइल पर आए मैसेज लेकर बी. ब्लॉक के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के काउंटर पर जाना होगा। वहां से आपको कार्ड मिलेगा और सीधे ओपीडी में जाकर आप चेकअप करा सकेंगे।

पीजीआई से बेहतर है ऑनलाइन सिस्टम
पिछले महीने पीजीआई में भी ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आनलाइन सिस्टम शुरू  किया गया है, लेकिन यह सुविधा सिर्फ उन मरीजों के लिए है, जो पहली बार चेकअप कराने जा रहे हैं, जबकि जीएमसीएच-32 में चाहे पहली बार चेकअप कराने जा रहे हों या फिर दोबारा। दोनों स्थिति में यह सुविधा मिलेगी। पीजीआई में सिर्फ कार्ड बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहा है, जबकि जीएमसीएच-32 में कार्ड के साथ डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट भी मिल रहा है। पीजीआई में सिर्फ दस दिन के तारीख चुन सकते हैं, जबकि जीएमसीएच-32 में 15 दिन के लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें