जगमग दिवाली के दावे
बिजली मंत्री ने दावा किया कि बिजली विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही पावर जनरेशन के लिए सभी प्लाटों को चालू हालत में रखने के लिए कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रदेश में ही बिजली उत्पादन शुरू किया जा सके। प्रदेश के पास कुल बिजली क्षमता 12 हजार मेगावाट से अधिक है। क्योंकि जून और जुलाई माह में यह मांग 12 हजार मेगावाट पर पहुंच गई थी, क्योंकि अभी मौसम में ठंडक बढ़ रही है, इसलिए मांग आधी है। दिवाली पर यह मांग 8 से 10 हजार मेगावाट तक जा सकती है। इसके लिए विभाग पहले से ही तैयारी में जुट गया है।
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने आश्वस्त किया है कि कोयले की कोई कमी नहीं है। इस समय जरूरत के मुताबिक प्रदेश को कोयला मिल रहा है। हरियाणा को आगामी एक सप्ताह में कोयला और अधिक मात्रा में मिल सकेगा। प्रदेश में दिवाली पूरी तरह से जगमग रहेगी, बिजली की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
- रणजीत सिंह चौटाला, बिजली मंत्री, हरियाणा।