फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB: अब दाखिला फॉर्म भरने की तिथियों में नहीं होगा कोई बदलाव, पीएसईबी का अहम फैसला

Tue, 12 Sep 2023 08:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पीएसईबी की ओर से आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में हर साल करीब सात साल लाख विद्यार्थी अपीयर होते हैं, लेकिन हर बार बोर्ड को आखिरी समय में आकर दाखिला तिथियों से लेकर अन्य कार्यक्रम बदलने पड़ते हैं। इस वजह से इन कक्षाओं के परिणाम घोषित करने के अलावा कई अन्य दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
पीएसईबी पंजाब बोर्ड - फोटो : PSEB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने मार्च 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं को तय समय पर आयोजित कर परिणाम घोषित करने के लिए अहम फैसला लिया है। 
विज्ञापन


बोर्ड ने तय किया है कि अब स्कूलों में दाखिला फॉर्म व फीस भरने से लेकर परीक्षा संबंधी सारा काम पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा। अगर कोई स्कूल इस संबंधी तय समय पर काम नहीं करता है तो इसके लिए वह अकेले जिम्मेदार होगा। पीएसईबी ने इस संबंधी सभी स्कूलों को आदेश भेजकर उन्हें नियमों का सख्ती से पालन करने की नसीहत दी है।

यह भी पढ़ें: बैंड-बाजा और बवाल: दुल्हन के घर पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, बारातियों संग की पिटाई, प्लेट लेकर भागते दिखे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसईबी की ओर से आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में हर साल करीब सात साल लाख विद्यार्थी अपीयर होते हैं, लेकिन हर बार बोर्ड को आखिरी समय में आकर दाखिला तिथियों से लेकर अन्य कार्यक्रम बदलने पड़ते हैं। इस वजह से इन कक्षाओं के परिणाम घोषित करने के अलावा कई अन्य दिक्कतें आती हैं। वहीं, नया सेशन भी लटक जाता था जबकि अब शिक्षा विभाग की तरफ से शैक्षणिक कैलेंडर बनाया गया है। ऐसे में बोर्ड किसी भी काम में कोई कोताही नहीं रखना चाहता है। बोर्ड की चेयरपर्सन सतबीर बेदी भी इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें