फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन भी नहीं हुए थे शादी को, मेहंदी भी न उतरी थी हाथों से कि हुआ कुछ ऐसा, फंदे पर झूला पति

Tue, 28 May 2019 05:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

शादी के तीन दिन बाद ही गांव ढिगाना निवासी 24 वर्षीय युवक ने सुबह आठ बजे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा फंदा लगाने की जानकारी मिलते ही जुलाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। युवक की 24 मई को ही शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


गांव ढिगाना निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसके भाई 24 वर्षीय अमित ने सुबह अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह आठ बजे तक जब वह उठकर नीचे नहीं आया तो उसके कमरे में जाकर देखा गया तो वह फंदे पर लटका मिला। अशोक ने बताया कि अमित की 24 मई को ही रोहतक जिले के गांव करौथा में शादी हुई थी। 

वह रोहतक में ही एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। अशोक कुमार ने बताया कि अमित काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने सोचा था कि शादी के बाद अमित की मानसिक हालत में सुधार हो जाएगा तथा उसकी पत्नी उसकी देखभाल करेगी लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह शादी होने के बाद और अधिक परेशान हो जाएगा। जुलाना थाना पुलिस ने अशोक कुमार के बयान दर्ज कर इत्फाकिया कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


इंदू के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी
मृतक अमित की शादी 24 मई को रोहतक के करौथा निवासी इंदु के साथ हुई थी। इंदु के हाथों की मेहंदी अभी सूखी भी नहीं थी कि अमित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में अभी तक खुशियों का माहौल था। शादी में आए सभी मेहमान अभी विदा भी नहीं हुए थे कि अमित ने मौत को गले लगाकर खुशियों को गम में बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें