फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के छात्रा को युवक ने रोककर बात करने का बनाया दबाव, मना करने पर मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-33 में एक सरफिरे युवक ने दसवीं की छात्रा का रास्ता रोक लिया और बात करने का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने जब विरोध किया तो युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवती के हाथ पर लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां उसके हाथ में टांके लगाए गए। सेक्टर-34 थाना पुलिस छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में बुड़ैल निवासी लक्खा (21) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 14 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। बीते 8 सितंबर को वह स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी छोटी बहन को लेने जा रही थी। आरोप है कि सेक्टर-33 स्थित पार्क के पास लक्खा नामक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और बातचीत करने का दबाव बनाने लगा। किसी तरह वह बचकर वहां से जाने लगी तो लक्खा ने दोबारा उसे पकड़ लिया और बहस करने लगा। विरोध करने पर उसने चाकू निकाल लिया और उसके हाथ पर वार कर फरार हो गया।
शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने जांच के बाद अब मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक छात्रा को पहले से जानता था और उसका पीछा कर रहा था। वारदात के बाद से वह फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें