फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके पर तैनात पुलिसकर्मी को बाइक ने मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार स्थित रमन गैस एजेंसी के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने नाके पर तैनात सिपाही को टक्कर मार दी। हादसे में सेक्टर-31 थाने में तैनात सिपाही कृष्ण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने हल्लोमाजरा निवासी बाइक चालक सनी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिपाही कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी तैनाती सेक्टर-31 थाने में है। रविवार को वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रामदरबार स्थित रमन गैस एजेंसी के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच यातायात नियमों की अवहेलना करते एक बाइक सवार आ रहा था। उन्होंनेे रुकने का इशारा किया, तो चालक ने रुकने के बजाय उनके पैरों को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जिसके बाद नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बाइक को जब्त कर चालक सनी को गिरफ्तार कर सेक्टर-31 थाने के हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कृष्ण कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें