फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एंबुलेंस का कहर... तेज रफ्तार से आई, तीन एक्टिवा समेत छह वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
सायरन बजाते दौड़ रही एंबुलेंस ने हरी बत्ती होने का इंतजार कर रहे छह वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़। बिना मरीज सायरन बजाते हुए तेज रफ्तार दौड़ रही एक एंबुलेंस ने सेक्टर-34 स्थित पिकाडली चौक पर हरी बत्ती का इंतजार कर रहे छह वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो ऑटो पलट गए जबकि तीन एक्टिवा सवार चार लोग जमीन पर गिर पड़े। इनमें से एक एक्टिवा चालक अरशद (37) की मौत हो गई। वह सेक्टर-45 के रहने वाले थे। वहीं, हादसे में ऑटो सवार तीन और एक्टिवा सवार तीन अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि एक कार चालक घायल होने से बच गया।। घायलों में एक युवती भी शामिल है। सभी जीएमएसएच-16 में उपचाराधीन हैं। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस को छोड़कर भाग गया। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे हुआ। जीरकपुर की तरफ से पंजाब नंबर की एंबुलेंस तेज रफ्तार से आ रही थी। पिकाडली चौक पर लाल बत्ती होने के कारण कई वाहन खड़े थे। इसी बीच तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पहले एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। फिर भागने के चक्कर में दूसरे ऑटो और फिर एक-एक कर तीन एक्टिवा चालकों और फिर एक कार को जोरदार टक्कर मारी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों ऑटो सड़क पर पलटकर क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में कुल सात लोग घायल हुए। वहीं, बाल-बाल बचने के बाद कार चालक मौके से ही अपने गंतव्य को चला गया। पुलिस और निजी वाहनों से घायल सेक्टर-24 निवासी राजकुमार, मोहाली निवासी रणबीर सिंह, सेक्टर-45 निवासी अरशद और उसके भाई आबिद, सेक्टर-45ए निवासी हरसिमरन कौर, बुड़ैल निवासी सर्वेश और जीरकपुर के रहने वाले गौरीशंकर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल अरशद ने दम तोड़ दिया।
बॉक्स
संगरूर में पंजीकृत है एंबुलेंस
पुलिस जांच में सामने आया कि एंबुलेेंस में कोई मरीज नहीं था। इसके बावजूद चालक तेज रफ्तार में सायरन बजाते हुए एंबुलेंस को दौड़ा रहा था। एंबुलेंस का नंबर पंजाब के संगरूर जिले में पंजीकृत है, जिसे बरनाला में किसी शख्स को दिया गया है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने एंबुलेंस को जब्त कर नंबर के आधार आरोपी चालक की पहचान करना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
सिलाई का काम करते थे अरशद
जांच में पता चला है कि अरशद परिवार समेत सेक्टर-45 में रहते थे और सिलाई का काम करते थे। रोजाना की तरह वह अपने छोटे भाई आबिद के साथ सेक्टर-17 स्थित दुकान पर जा रहे थे। अरशद एक्टिवा चले रहे थे जबकि भाई आबिद पिछली सीट पर बैठे थे। दोनों ने हेलमेट पहन रखी थी। हादसे के दौरान हेलमेट निकल गया, जिससे अरशद के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

कोट
जांच में पता चला है कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजीव कुमार, सेक्टर-34 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें