वित्त एवं अनुबंध कमेटी के चुनाव में भाजपा पार्षद हीरा नेगी की हार से हाईकमान भी स्थानीय नेताओं से नाराज हैं। पार्टी प्रभारी प्रभात झा ने स्थानीय इकाई से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।
पार्टी प्रभारी ने पूछा है कि बहुमत होने के बावजूद हीरा नेगी कैसे हार गईं और जिन-जिन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है उन पर क्या कार्रवाई की जा रही है।
मालूम हो कि वर्ष 2015 में जब हीरा नेगी दो वोट से मेयर चुनाव हार गई थीं तब भी भाजपा पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा था। लेकिन भाजपा ने मनोनीत पार्षदों को जिम्मेदार ठहरा कर पल्ला झाड़ लिया था।