पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को आयोजित रैली में पंजाब के किसानों की बात करते करते अचानक बोले कि पंजाब के किसानों का एसवाईएल के पानी पर हक है या नहीं... जनता की तरफ से जवाब आया ‘हां है..’ पंजाब के किसानों को पानी चाहिए या नहीं... लगने लगा था कि मोदी मंच से घोषणा करने जा रहे हैं कि एसवाईएल पर पंजाब का हक है।
पंडाल में एक दम शांति छा गई और स्टेज पर बैठे सीएम बादल भी उत्सुकता से पीएम की तरफ देखने लगे। इसके बाद मोदी ने अगली लाइन में कहा कि मैंने काफी कड़वाहट भरा फैसला किया है... कि पाकिस्तान जाने वाला सिंधू नदी का पानी रोककर पंजाब के किसानों को दिया जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएपी में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री बादल की तारीफों के पुल बांध लिए। उन्होंने कहा कि यहां अकाली दल के सीएम बादल ऐसे हैं, जिन्होंने न दिल बदला है और न ही दल।