फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: कार को टक्कर मार भागे बदमाश, पीछा कर रोका तो हथियारों से हमला किया

Mon, 28 Feb 2022 02:26 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हमले की युवती ने वीडियो बनाना शुरू तो बदमाशों ने युवती के सिर पर ईंट मार दी। जिससे वह घायल हो गई। इस दौरान जज की कोठी के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से मदद मांगी, लेकिन उन्होंने वहां से पीड़ितों को जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
पुलिस को मामले की जानकारी देते पीड़ित परिवार के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आई-20 कार बदमाशों ने शनिवार रात मटका चौक में ब्रीजा कार को टक्कर मार दी। इसके बाद वह मौके से भाग निकले लेकिन परिवार के साथ ब्रीजा कार में सवार लोगों ने दूसरी गाड़ी से उनका पीछा किया और सेक्टर-16 स्थित जज की कोठी के बाहर रोक लिया। इस पर बदमाशों ने पीड़ितों के ऊपर ईंट, डंडे और तलवार से हमलाकर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में एक युवती के हाथ और सिर में चोट आई है। सेक्टर-3 थाना पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जीरकपुर निवासी विशाल सोनी ने बताया कि वह परिवार के साथ दो गाड़ियों से चंडीगढ़ आए थे। शनिवार रात करीब एक बजे मटका चौक पर तेज रफ्तार सफेद रंग की आई-20 कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। गाड़ी में उनकी तीन बहनें भी थीं।

हादसे में एक बहन के हाथ और सिर में चोट लगी है। आई-20 कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने से उसके टायर फट गए। जब विशाल ने कहा कि वह पुलिस को बुला रहे हैं तो बदमाश फटे टायर के साथ ही गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने दूसरी कार से आई-20 कार का पीछा किया और सेक्टर-16 स्थित एक जज की कोठी के बाहर रोक लिया। इस पर बदमाशों ने उनकी कार पर ईंट, डंडे और तलवारों से हमला कर दिया। हमले की युवती ने वीडियो बनाना शुरू तो बदमाशों ने युवती के सिर पर ईंट मार दी। जिससे वह घायल हो गई। इस दौरान जज की कोठी के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से मदद मांगी, लेकिन उन्होंने वहां से पीड़ितों को जाने के लिए कह दिया।

विशाल के अनुसार, आई-20 सवार बदमाश नशे में थे। वह बदमाशों की कार का नंबर नोट नहीं कर सके। पीड़ित परिवार ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने वारदात के दौरान वीडियो भी बनाई थी। उनके मोबाइल में आरोपियों की कार का नंबर भी है। सेक्टर-3 और सेक्टर-17 थाना पुलिस जांच कर रही है। हमले में एक युवती के हाथ पर छह टांके आए हैं और दोनों गाड़ियां भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें