फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: प्रॉपर्टी डीलर ने पार्टनर का किया अपहरण, पैसे-गहने लेकर आई पत्नी, छीनकर भागा

Mon, 28 Feb 2022 02:23 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नवरीत ने रविंदर से कहा कि वह गहने बेचकर रुपये दे देगा। उसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में बैठाकर इधर-उधर घुमाने लगे। नवरीत ने अपनी पत्नी को गहने लेकर सेक्टर 23 बुलाया और उन्हें बेचकर ढाई लाख रुपये देने को कहा। उसकी पत्नी ने बताया कि गहने बिक नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपने ही पार्टनर को अगवा कर लिया। इसके बाद पीड़ित से उसकी पत्नी को फोन कराया कि वह गहने बेचकर ढाई लाख रुपये लेकर सेक्टर 23 पहुंचे। पीड़ित की पत्नी ने गहने बेचने की कोशिश की लेकिन गहने बिके नहीं। इस दौरान सेक्टर 23 पहुंचे आरोपी ने पीड़ित की पत्नी से गहने और 40 हजार रुपये की नकदी छीन ली और साथियों संग फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने झपटमारी, अपहरण व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जीरकपुर के लोहगढ़ निवासी रविंदर कुमार (41) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस गहने और रुपये बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 46 निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया है कि आरोपी रविंदर कुमार और उनके पति नवरीत सिंह प्रॉपर्टी का व्यवसाय करते हैं। एक प्रॉपटी को बेचने के बाद रुपयों के लेनदेन में रविंदर ने दो लाख रुपये लेकर नवरीत सिंह को जीरकपुर बुलाया। नवरीत रुपये जीरकपुर पहुंचा।
विज्ञापन


वहां से रविंदर गाड़ी से नवरीत को अंब साहिब ले गया। वहां से रविंदर ने एक अन्य व्यक्ति को कार में बैठा लिया। तीनों जीरकपुर लौटे तो एक और व्यक्ति गाड़ी में बैठ गया। इसके बाद रविंदर ने नवरीत से रुपये मांगे। दो लाख रुपये लेने के बाद रविंदर दूसरे लेनदेन के रुपये भी तत्काल मांगने लगा।

नवरीत ने रविंदर से कहा कि वह गहने बेचकर रुपये दे देगा। उसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में बैठाकर इधर-उधर घुमाने लगे। नवरीत ने अपनी पत्नी को गहने लेकर सेक्टर 23 बुलाया और उन्हें बेचकर ढाई लाख रुपये देने को कहा। उसकी पत्नी ने बताया कि गहने बिक नहीं रहे हैं।

 

आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी का पता पूछकर उससे गहने और 40 हजार रुपये नगदी छीन ली। उसके बाद नवरीत की पत्नी ने एसएसपी विंडो पर शिकायत दी। शिकायत के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें