फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विधायकों की बात नहीं सुनने का मामला प्रोटोकॉल कमेटी के पास पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-सिरसा समेत चार अधिकारी स्पीकर के सामने पेश हुए, अब कमेटी सुनाएगी फैसला
विज्ञापन

चंडीगढ़। मंत्री व विधायकों की बात नहीं सुनने के मामले में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को सिरसा, अंबाला के उपायुक्त, अंबाला के जेलर और खानपुर मेडिकल कालेज के निदेशक को तलब कर लिया था। चारों अधिकारी स्पीकर के सामने पेश हुए। इन सभी ने अपनी बात रखी, मगर स्पीकर संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने उपायुक्तों व खानपुर मेडिकल काॅलेज के निदेशक का मामला प्रोटोकॉल कमेटी को भेज दिया है। अब प्रोटोकॉल कमेटी इन मामलों को सुनेगी और वही इस पर फैसला लेगी। प्रोटोकॉल कमेटी के अध्यक्ष विधायक असीम गोयल हैं। इसमें आठ विधायक सदस्य हैं। स्पीकर ने अपने कमेंट्स प्रोटोकॉल कमेटी को भेज दिए हैं। जेलर मामले की अभी और सुनवाई होनी बाकी है।
विज्ञापन

दरअसल विधानसभा सत्र के दौरान कुछ विधायकों ने आरोप लगाए थे कि अफसर उनके फोन नहीं सुनते। इनमें एक मंत्री व चार विधायकों ने इस मामले की शिकायत स्पीकर से की थी। शिकायत करने वालों में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, मुलाना विधायक वरुण मुलाना, असंध विधायक शमशेर सिंह गोगी, गोहाना विधायक जगबीर मलिक व इंदु नरवाल शामिल हैं। इनकी शिकायत अधिकारियों के व्यवहार को लेकर थी। बताया जा रहा है कि इस तरह के मामले पहले भी उठते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें