फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सड़क पर उतरेगी पहली इलेक्ट्रिक बस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्षों के इंतजार और कई टेंडर के बाद आखिरकार बुधवार को पहली इलेक्ट्रिक बस शहर की सड़क पर उतरेगी। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर पंजाब राजभवन से इस बस को हरी झंडी दिखाएंगे और इसमें सफर भी करेंगे। हालांकि आम लोग अभी इस बस में सफर नहीं कर सकेंगे, क्योंकि इसे फिलहाल ट्रायल रूट पर चलाया जाएगा। ट्रायल के बाद ही इलेक्ट्रिक बसों में सफर कर सकेंगे। इसके लिए लोगों को एसी बस के जितना किराया चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के निदेशक उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि इस बस को सेक्टर-17 से मनीमाजरा तक चलाया जाएगा। यह देखा जाएगा कि बस एक बार चार्ज होने पर कितनी देर चलती है और कितनी सवारियों को ढोने की झमता है। साथ ही यह कितनी देर में चार्ज होती है। यह सब जांचने के लिए बस में डमी लोगों को बैठाया जाएगा।
वर्तमान में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) शहर में बसें चलाता है, लेकिन ई-बसें चलाने के लिए विभाग ने निजी कंपनी का सहारा लिया है। 40 ई-बसों के लिए अशोक लेलैंड के साथ परिवहन विभाग का करार हुआ है। इसके अनुसार बस, चार्जिंग स्टेशन और रखरखाव का जिम्मा कंपनी का ही होगा। बस में ड्राइवर भी कंपनी का ही होगा। हालांकि, बस में कंडक्टर सीटीयू का होगा। विभाग कंपनी को प्रति किमी 60 रुपये का भुगतान करेगा। निजी कंपनी ने प्रशासन को बताया है कि 40 में 19 बसें अगस्त महीने में भेजी जाएंगी और फिर बाकी सभी सितंबर के महीने में पहुंच जाएंगी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार अक्तूबर महीने में शहर की सड़कों पर 40 ई-बसें चलती दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें