फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : 7 सीटों पर टिकट तय, मंत्री मुंडियां समेत तीन विधायकों को इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में हैं सूबे में सबसे ज्यादा कुल 14 विधानसभा सीटें, पहली सूची ने बढ़ाई सियासी हलचल
विज्ञापन

राजीव शर्मा

लुधियाना। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के साथ ही लुधियाना जिले में पार्टी की चुनावी रणनीति की शुरुआती तस्वीर सामने आ गई है। जिले की 14 विधानसभा सीटों में से सात पर पार्टी ने मौजूदा विधायकों को ही दोबारा चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। हालांकि, सूची में मंत्री मुंडियां समेत तीन मौजूदा विधायकों के नाम नहीं होने और जेल में बंद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को दोबारा टिकट दिए जाने से सियासी हलचल तेज है। पहली सूची में पार्टी ने समराला से जगतार सिंह दियालपुरा, लुधियाना पूर्वी से दलजीत सिंह भोला गरेवाल, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी, आत्मनगर से कुलवंत सिंह सिद्धू, लुधियाना पश्चिम से संजीव अरोड़ा, लुधियाना उत्तरी से चौधरी मदन लाल बग्गा और पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को उम्मीदवार घोषित किया है। इन सभी सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही दोबारा मौका दिया गया है। इससे स्पष्ट है कि पार्टी ने फिलहाल इन क्षेत्रों में अपने मौजूदा विधायकों पर भरोसा कायम रखा है।

तीन विधायकों के नाम नहीं

पहली सूची में साहनेवाल से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, लुधियाना दक्षिण से विधायक राजिंदर पाल कौर छीना और गिल से विधायक जीवन सिंह संगोवाल का नाम शामिल नहीं है। ऐसे में इन तीनों नेताओं को पार्टी की अगली सूची का इंतजार करना होगा। पार्टी ने अभी जिले की आधी सीटों पर ही उम्मीदवार घोषित किए हैं।
विज्ञापन

जेल में बंद कैबिनेट मंत्री पर भरोसा

आप की पहली सूची में सबसे अधिक चर्चा लुधियाना पश्चिम सीट पर है। यहां से पार्टी ने जेल में बंद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। अरोड़ा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुग्राम की भोंडसी जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 16 अक्तूबर को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें टिकट देकर राजनीतिक समर्थन जारी रखने का संकेत दिया है। इस सीट पर दिवंगत विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर का नाम भी चर्चा में था लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। इससे लुधियाना पश्चिम में टिकट को लेकर पहले से चल रही चर्चाओं को फिर हवा मिली है।
विज्ञापन

सात सीटों पर अभी इंतजार

जिले की शेष सात सीटों लुधियाना दक्षिण, जगरांव, रायकोट, गिल, साहनेवाल, खन्ना और मुल्लांपुर दाखा पर आप ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। ऐसे में अगली सूची में इन सीटों पर पार्टी किसे मौका देती है, इस पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी। खासकर मुंडियां समेत तीन मौजूदा विधायकों के नामों को लेकर पार्टी का अगला फैसला महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें