फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की री-कारपेटिंग के काम में आई तेजी

Sun, 06 Nov 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
सड़क - फोटो : demo pics
विज्ञापन
बारिश के बाद एकबार फिर शहर की सड़कों की री-कारपेटिंग का काम शुरू हो गई। पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-10, सेक्टर-14, सेक्टर-4 के साथ सेक्टर-12 की सड़कों की सड़कों को जल्द ही चकाचक कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही पंचकूला की बारिश के कारण उखड़ी सड़कों को पैचवर्क के माध्यम से दुरुस्त किया जाएगा। पंचकूला नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि पंचकूला में रोड्स की री-कारपेटिंग का काम शुरू हो गया है। 

सिटी की आंतरिक सड़कों की री-कारपेटिंग की जा रही है। पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की खराब पड़ी सड़कों की री-कारपेटिंग का काम भी दोबारा से शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


नगर निगम ने एक माह में इन सभी सड़कों को दुरुस्त करने की योजना बनाई है। निगम कमिश्नर खुद कर रहे चेकिंग पंचकूला नगर निगम कमिश्नर ललित सिवाच खुद सड़कों की चेकिंग कर रहे हैं।

कमिश्नर ललित सिवाच ने कहा कि निगम की कोशिश है कि जल्द से जल्द सभी सड़कों की री-कारपेटिंग कर दी जाए। इससे आम लोगों को सहूलियत हो। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान जो सड़कें खराब हुई उनका भी पैचवर्क कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें