फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 54 ने किया रक्तदान, अंगदान के लिए भी किया प्रेरित

Sun, 06 Nov 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
रक्तदान ‌श‌िव‌िर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट और श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने 51वां रक्तदान शिविर और अंगदान शिविर आयोजित किया। इस शिविर में पीजीआई के रोटो विभाग की टीम ने लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


 शिविर का शुभारंभ होटल सनबीम के प्रबंध निदेशक गुरविंद्र सिंह गिल ने किया। शिविर में शिमला से आई 18 वर्षीय युवती अंजली ने अपने जन्म दिन पर पहली बार रक्तदान किया। चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर को पता चला कि अंजली का जन्म दिवस है, तो सदस्यों ने मौके पर केक मंगवाया और रक्तदान के बाद उसका जन्म दिन भी मनाया। 

राकेश संगर ने कहा कि रक्तदाताओं को उत्साहित करने के लिए समय-समय पर शिविर लगाकर उनको खून का महत्व समझाया जाता है। डेंगू और चिकगुनिया से ग्रस्त लोगों की मदद के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष प्लेटलेट्स लेने के लिए भी शिविर लगाए गए थे।
विज्ञापन


इस मौके पर 54 लोगों ने रक्तदान किया। 25 लोगों ने अंगदान करने की शपथ ली। गुरविंद्र सिंह ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में दुर्घटनाएं आम बात हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें