फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितरंजन रिश्वत मामले के आरोपियों को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

चितरंजन रिश्वत मामले के आरोपियों को मिली जमानत
सबहेड
निजी कंपनी को फायदा दिलाने के लिए मुख्य सामग्री प्रबंधक ने लिए थे 1.8 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। चितरंजन रेल कारखाने में रिश्वत लेने के मामले में जिला अदालत ने सोमवार को आरोपी राजन, सोनू अरोड़ा और कारखाने के मुख्य सामग्री प्रबंधक रवि शेखर सिन्हा को जमानत दे दी। आरोपी रवि शेखर सिन्हा पर रेलवे के ठेके में आरोपी राजन और सोनू अरोड़ा की निजी कंपनी को फायदा दिलाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है। हालांकि इस मामले में प्रवीण व्यास, पवन कुमार सिंह और विनोद कुमार भी आरोपियों में शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सीबीआई ने सूचना के आधार पर फरवरी 2022 में चितरंजन रेल कारखाने में जाल बिछाकर आरोपी रवि शेखर सिन्हा को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने का पूरा सौदा 1.8 लाख रुपये में तय हुआ था। रकम को चितरंजन पहुंचने का काम बिचौलियों को सौंपा गया था। बाद में सीबीआई सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सीबीआई चंडीगढ़ ले आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें