फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिफिन बम में था डेढ़ किलो आरडीएक्स : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हाई सिक्योरिटी बुड़ैल जेल के पीछे दीवार के पास मिले टिफिन बम में डेढ़ किलो आरडीएक्स था। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि अभी प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास का डंप डाटा उठाया गया है। संदिग्ध नंबरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया है कि जेल के पीछे दीवार के पास लगी आग दो मिनट देरी से बुझती तो टिफिन बम मौके पर फट सकता था। इससे दीवार उड़ सकती थी। गनीमत रही कि ऑपरेशन सेल और निरीक्षक जेल के जायजा के दौरान यह जानकारी मिल गई और बड़ी घटना होने से बच गई। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 7 बजकर 40 मिनट पर टिफिन बम मिला था। उधर, टीम के अधिकारियों का कहना है कि एनएसजी की ओर से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी कि बम में क्या था।
आईजी जेल दीपक पुरोहित के निर्देश पर जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जेल के बाहर 42 एचडी कैमरे लगाए जाएंगे। हालांकि इससे पहले जेल के अंदर 201 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। आईजी जेल ने एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, एसपी ऑपरेशन केतन बंसल और डीएसपी पीसीआर को इनपुट के बाद सुरक्षा बढ़ाने के लिए निर्देश दिए थे। जेल के बाहर क्यूआरटी वैन लगाने के साथ पीसीआर पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी थी। इसके बावजूद कोई बम रख गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मामले में रोपड़ के आरोपियों का हाथ नहीं
ऑपरेशन सेल और अपराध शाखा ने नवांशहर जाकर कुलदीप सन्नी सहित पांच आरोपियों से पूछताछ की है। इन आरोपियों ने नवांशहर में अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) के दफ्तर पर बम फेंका था और रोपड़ की पुलिस चौकी कलवां में भी धमाका किया था। धमाके के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों की चंडीगढ़ में मिले टिफिन बम के मामले में कोई भूमिका नहीं मिली है। नवांशहर के एसएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पंजाब के गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर रोपड़ के थाना नूरपूरबेदी की कलवां पुलिस चौकी पर बम फेंका था, लेकिन चंडीगढ़ के मामले में अभी कोई भूमिका नहीं दिखी है।
रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा बम में क्या था
एनएसजी की टीम टिफिन बम से धमाका कराने के बाद उसके सैंपल अपने साथ ले गई थी। 72 घंटे बाद लैब से इसकी रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि बम में क्या प्रयोग किया गया था। पुलिस के अनुसार सुरक्षा के लिहाज से आर्मी और एनएसजी को बुलाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को अब और चौकस कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें