फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में आतंकियों ने की थी 3 बैठकें, पूरे पंजाब में दहशत फैलाने की थी प्लानिंग

Mon, 05 Jun 2017 09:19 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
terrorist - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
खालिस्तान जिंदाबाद के पकड़े गए आतंकी पूरी प्लानिंग से राज्य में दहशत मचाने की तैयारी में थे। उन्होंने अपने मिशन की कामयाबी के लिए मार्च से लेकर अप्रैल तक तीन मीटिंगें कर चुके थे। इन मीटिंग में पठानकोट के हिन्दू नेताओं को मारने की योजना बनाई थी। अपने मिशन में जुटे आतंकी स्लीपर सेल के रूप में कम कर रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आतंकियों की पहली मीटिंग 26 मार्च को अमृतसर में हुई थी। पहली मीटिंग में हरविंदर सिंह सतनाम सिंह जरनैल सिंह और रणदीप मौजूद रहे। मीटिंग में हथियारों के सप्लायर के बारे चर्चा की गई थी। इसके बाद यूपी के एक सप्लायर से बातचीत की गई थी।

पुलिस को पता चला है इसके बाद दो मीटिंग अमृतसर में हुईं। आखिरी मीटिंग 9 मई को हुई थी। इसमें अमृतपाल कौर भी मौजूद थी। हालांकि उसे मीटिंग में प्लान के बारे में नहीं बताया गया था। पता चला है कि आईबी की टीम ने हरविंदर सिंह और सतनाम सिंह से 4 घंटे पूछताछ की है ।
विज्ञापन


आईबी की टीम आतंकियों से यह जानना चाहती हैं कि उनका राज्य में नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। वहीं वह राज्य में किस मॉड्यल पर काम कर रहे थे। वहीं, पता चला है कि जिला पुलिस की टीम पठानकोट भी गई थी।

आतंकियों के निशाने पर जो हिन्दू नेता थे उनसे भी बातचीत की थी। वहीं, एसएससी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि आतंकियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलीं हैैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कुछ और लोग गिरफ्तार किए जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें