चंडीगढ़। ऑल इंडिया टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप का आयोजन रूट्स टेनिस अकादमी जीरकपुर में किया जा रहा है। इसमें ट्राइसिटी के खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में गुरीश ने यशवीन को 6-1, 6-1 से, विवान ने रुद्रा मेहता को 6-0, 6-1 से, त्रिशुभ कुमार ने प्रभ सिंह को 7-5, 7-5 से, तेजस ने संग्राम को 6-1, 6-3 से हराया। अंडर-16 वर्ग में दक्ष ने अरमान वालिया को 6-4, 6-1 से और परनील शर्मा ने वंश शर्मा को 6-1, 6-0 से मात दी।
लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग मे ज्योति ने राशा सूद को 6-1, 6-1 से, तमन्ना ने वैदयी को 6-3, 6-2 से, इरा ने काश्वी सिंह को 6-0, 6-0 से मात दी। अंडर-16 आयु वर्ग मे मानसी ने अवीशा को 6-2, 6-1 से, नैन्सी सिंह ने तेजस कौर को 6-0, 6-1 से हरा दिया।