फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बारिश में भी घूमें बर्ड पार्क, मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे छाता

विज्ञापन
पेड़ पर लटकाए रंग ​बिरंगे छाते। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। पर्यटक अब बारिश में भी बर्ड पार्क घूम सकेंगे, क्योंकि प्रशासन के वन विभाग ने मानसून को देखते हुए बर्ड पार्क में रंग-बिरंगे छातों की व्यवस्था की है। लोगों को मुफ्त में ये छाते उपलब्ध होंगे। बारिश में लोग भीगे नहीं, इसलिए ही इन छातों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सप्ताह में पांच दिन बर्ड पार्क सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। सोमवार और मंगलवार को बंद रखा जाता है। इन दिनों में मेंटेनेंस और दूसरे कार्य होते हैं। पार्क में पांच साल तक के बच्चों की एंट्री निशुल्क रखी गई है। पांच से 12 साल तक 30 रुपये और इससे ऊपर 50 रुपये टिकट लगती है। टिकट को बर्ड पार्क जाकर काउंटर पर और पर्यटन विभाग के मोबाइल एप पर भी ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। बर्ड पार्क में लोग अफ्रीकन लव बर्ड्स, बडगे रिगर्स, व्हाइट स्वान, ब्लैक स्वान, वुड डक, गोल्डन, येलो पीजेंट, ग्रीन विंग मकाओ, सन कोनर्स, अफ्रीकन ग्रे पैरेट, फिंचिज और मेलानिस्टिक पीजेंट जैसे 48 प्रजातियों के 800 से अधिक पक्षी देख सकते हैं। मानसून की वजह से लोगों की संख्या कम हो रही थी, इसलिए विभाग ने छाता की व्यवस्था कर दी है, ताकि वो बारिश के बीच बर्ड पार्क का आनंद ले सकें। इस्तेमाल के बाद छाता वापस करना होगा।
गर्मी से पक्षियों को बचाने के लिए बनाए गए हैं शेड
मानसून से पहले और बाद में गर्मी पड़ती है, इसलिए बर्ड पार्क में पक्षियों को धूप से बचाने के लिए पर्यावरण विभाग ने कई उपाय किए हैं। पक्षियों को छाया क्षेत्र प्रदान करने के लिए शेड बनाए गए हैं। बाड़े के अंदर के तापमान को कम करने के लिए एवियरी के ऊपर शेड नेट लगाया गया है, ताकि नीचे छांव रहे। साथ ही एवियरी एरिया को ठंडा रखने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। गर्मी को मात देने के लिए फॉगर भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें